नगर निगम टीम को राइफल लेकर दौड़ाया, नेता की खुलेआम गुंडागर्दी

देखें वीडियो.

Update: 2024-08-21 05:09 GMT
प्रयागराज: सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्या का रायफल लेकर नगर निगम के दस्ते को दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम की टीम विवेकानंद पार्क के पास जेसीबी लगाकर सफाई करवा रही थी। अमरनाथ मौर्या लोकसभा चुनाव 2024 में सपा की तरफ से प्रत्‍याशी रह चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सपा नेता हाथ में राइफल लेकर तेजी से पार्क के पास आ रहे हैं। उनकी गाड़ी पीछे-पीछे चल रही है। अन्य लोग भी घेराबंदी करते हुए दिख रहे हैं। बाद में नगर टीम के अधिकारी सुरक्षाकर्मी जेसीबी के साथ वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं। भाकियू (टिकैत गुट) युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो डालकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर स्थित रिहायशी कॉलोनी में नगर निगम की टीम जेसीबी लगाकर सफाई कर रही थी। तभी प्रीतम नगर में रहने वाले अमरनाथ मौर्य अपने साथियों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। अमरनाथ मौर्य के हाथ में रायफल होती है। उनकी गाड़ी पीछे-पीछे चल रही थी। बाकी लोग भी साथ थे। हाथ में राइफल देखकर मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी पीछे हट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अमरनाथ मौर्य ने नगर निगम के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को हड़काते हुए दौड़ा लिए।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने विवेकानंद पार्क पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को घेराव का अल्टीमेट दिया गया था। इसको देखते हुए नगर निगम की टीम एक दिन पहले ही विवेकानंद पार्क के कूड़े-कचरे को साफ करने पहुंच गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि 8 सितंबर से पार्क में गणेश उत्सव होना है जिसके लिए सफाई होनी जरूरी थी।
दूसरी तरफ, अमरनाथ सिंह मौर्य का कहना है कि यह जमीन उनकी है और उनके नाम रजिस्ट्री है। इन लोगों द्वारा अनर्गल रूप से कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम की टीम जबरदस्‍ती मेरी बाउंड्री तोड़कर ईट आदि उठा ले गए। सूचना पर मैं वहां पहुंचा। अपनी सुरक्षा के लिए राइफल लेकर गया था। राइफल का लाइसेंस मेरे नाम है। आत्मरक्षा के लिए मैंने राइफल हाथ में ले रखी थी क्योंकि मेरे सामान को लूटा जा रहा था। इसलिए मैंने विरोध किया।
Tags:    

Similar News

-->