मुंबई पुलिस को मिली धमकी, आरडीएक्स से भरा है ट्रक, बचा लो

मचा हड़कंप

Update: 2023-07-23 13:43 GMT
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर पुलिस को धमकी भरा फोन किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है। राजधानी मुंबई को दहलाने की एक और धमकी आई है। यह धमकी भरा फोन कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया है। धमकी में फोन करने वाले ने बताया कि आरडीएक्स से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा था। इस ट्रक में दो पाकिस्तानी नागरिकों के भी बैठे होने की बात कही गयी है। मुंबई पुलिस को फोन करने वाले ने खुद का नाम पांडे बताया है। फ़िलहाल मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। मुंबई में आतंकी साजिश को अंजाम देने से जुड़ी धमकी का यह कोई पहला मामला नहीं है।
इसके पहले भी ऐसी धमकियां पुलिस कंट्रोल रूम को आती रहीं हैं। बीते दस दिन के अंदर यह तीसरी धमकी आयी है। तकरीबन तीन दिन पहले भी ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी आई थी। जिसमें कहा गया था कि मुंबई में दोबारा 26/11 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा। इतना ही नहीं इस मैसेज में अज्ञात शख़्स ने धमकी दी थी कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है। यह भी कहा गया था कि कुछ जगह कारतूस और एके 47 पहुंच गए हैं। 
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस अज्ञात शख़्स की तलाश कर रही है। इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके पहले जो धमकी आई थी उसमें पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को वापस भेजने की बात कही गयी थी। जबकि इस बार सीधा योगी और मोदी सरकार को निशाना बनाने की बात कही गयी है। फिलहाल सीमा हैदर से यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->