सेवाश्रम की बैठक में मुकेश चौधरी खाटूश्याम मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष बने

Update: 2022-04-11 11:16 GMT

इटावा। सेवाश्रम की एक बैठक डी बी ए हॉल इटावा में सम्पन्न हुई सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एड. ने सेवाश्रम कानपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बाबू चौधरी पूर्व प्रधान पृथ्वीपुर को खाटू श्याम जी मन्दिर निर्माण समिति इकदिल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा सेवाश्रम के द्वारा उन्हें अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर कलियुग के श्याम जी की सेवा का जो अवसर प्रदान किया गया है उसे वह तन मन धन से पूर्णविश्वास और मनोयोग से निर्वाहन करेंगे सेवाश्रम कार्यकर्ताओं और भक्तजनों के परस्पर सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में इटावा जनपद में खाटू श्यामजी का भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ 16 अप्रैल 2022 पूर्णमासी से इकदिल में कराएंगे सेवाश्रम प्रमुख ने सेवाश्रम अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया बैठक में सभी पदाधिकारियों ने खाटूश्याम जी के जयकारे लगाए इस अवसर पर संश्लेष चन्द्र पोरवाल एडवोकेट, नेमसिंह यादव एडवोकेट, रावेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध त्रिपाठी एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह सेंगर एडवोकेट महामंत्री, राघवेंद्र सिंह गौतम एडवोकेट, अखिलेश द्विवेदी एडवोकेट,सौरभ सिंह गौर एडवोकेट, राकेश राजपूत एडवोकेट (प्रधान) सन्तोष शर्मा एडवोकेट, राजेश त्रिपाठी एडवोकेट, सुनील शंखवार एडवोकेट, प्रदीप कुशवाह एडवोकेट, प्रवेश शर्मा, आदेश शुमार एडवोकेट, कौशलेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, साक्षी शर्मा एडवोकेट, कुलदीप सिंह चौहान सुनील तिवारी आदि सेवाश्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।

Tags:    

Similar News