सांसद लोकसभा से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी के बाद एक्शन
देखें वीडियो.
फाइल फोटो
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मॉनसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसद के लिए आपत्तिजनक बात कही थी. इसके बाद लोकसभा में उनकी शिकायत की गई. अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यवाही का प्रस्ताव रखा. इसके बाद कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
लोकसभा ने एक महिला सदस्य के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से TMC के कल्याण बनर्जी को मॉनसून सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बता दें कि मॉनसून सत्र का बुधवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. इसके चलते लोकसभा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा में फिलहाल कार्यवाही जारी है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार मिली थी. इसके बाद कई सांसद, विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया. इस बात की नाराजगी जाहिर करते हुए कल्याण बनर्जी ने टिप्पणी की थी.