DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि दीपावली से पहले ही उन्हें अक्टूबर माह का वेतन मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा, दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस बार दीपावली 24 अक्टूबर को है और कर्मचारियों को इससे पहले ही वेतन मिल जाएगा। आमतौर पर वेतन एक तारीख के करीब ही मिलता है, इस बार लगभग एक सप्ताह पहले ही वेतन मिल जाएगा।