मां पर था चोरी का आरोप, चार साल के बच्चे को पत्थरों से कूचकर मार डाला

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में चार वर्ष के एक बच्चे की नृशंस तरीके से पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका क्षत-विक्षत शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को भी डिटेन किया गया है। दो अन्य …

Update: 2024-02-08 08:49 GMT
Mother was accused of theft, four year old child was killed by crushing her with stones
  • whatsapp icon

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में चार वर्ष के एक बच्चे की नृशंस तरीके से पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका क्षत-विक्षत शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को भी डिटेन किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वारदात गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदाग गांव की है। बच्चे की हत्या की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक सोनदाग ग्राम निवासी सकेंद्र यादव के घर में कुछ दिनों पहले ढाई लाख रुपए चोरी हुई थी। चोरी का आरोप गांव की ही रानी देवी और सकेंद्र की भतीजी पर लगा था।

मामला सामने आने के बाद सकेंद्र की भतीजी ने चोरी के 51 हजार रुपए वापस कर दिए थे। बाकी पैसा वापस देने के लिए सकेंद्र और उसका परिवार लगातार रानी देवी पर दबाव बना रहा था। पैसा वापस नहीं मिलने पर सकेंद्र और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रानी देवी को सबक सिखाने की योजना बनाई।

उन्होंने बुधवार को उनके चार वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और पत्थरों से कूचकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। रानी देवी ने बच्चे के अपहरण को लेकर स्थानीय थाना में सकेंद्र समेत सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस एक्टिव हुई।

गुरुवार को गांव के ही कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद सकेंद्र यादव और उनकी पत्नी बीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रानी देवी को सबक सिखाने के लिए पत्थरों से कूचकर बच्चे की हत्या कर दी गई थी।

गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Similar News