डेढ़ साल की बच्ची को मां ने छत से फेंका, दर्दनाक मौत, खुद भी लगाई छलांग

Update: 2024-03-15 10:38 GMT
सीवान। बिहार के सीवान जिले में गुरुवार देर रात एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को छत से फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई। घटना में बच्ची की मौत हो गई। उसकी उम्र सिर्फ 1 साल 9 महीने थी। वहीं, महिला की हालत गंभीर है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान सैदपुरा गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी सुमन देवी है। बच्ची का नाम अन्वी कुमारी था। महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही उसे छत से धक्का दिया है। वहीं, पति का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की सबका बयान लिया गया है। इसके आगे जांच पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव की है।
मृतका की बहन नाम बिंदु देवी ने बताया कि सुमन अपने सास ससुर, पति सब से परेशान थी। अपनी बहू के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। सुमन की बहन बिन्दु देवी ने आरोप लगाया की सुमन के देवर ने उसको और बच्ची को छत से धकेल दिया। वहीं महिला के पति अजित कुमार ने अपने ससुराल वालों के आरोपों का गलत बताया है। पति का कहना है कि उसके और उसके परिवार वालों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पति अजित कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। कई बार धारदार हथियार से अपने हाथ और गला भी काटने की कोशिश कर चुकी है। अजित ने कहा कि घटना वाले दिन उसका भाई घर पर था ही नहीं। वह मां को लेकर छपरा गया था। इस दौरान सुमन छत पर चढ़कर पहले बच्ची को फेंक दिया और फिर कूद गई।
Tags:    

Similar News