9 बच्चों की मां को पड़ोसियों ने बनाया निशाना, छेड़छाड़ के बाद...पुलिस भी रह गई हैरान

जांच जारी.

Update: 2024-09-07 04:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर

कन्नौज: कन्नौज के छिबरामऊ में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ बच्चों की मां के साथ पड़ोसियों ने अमानवीय बर्ताव किया। उसका सिर मुड़वा कर मारपीट की। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन बाद महिला पुलिस तक पहुंची तो दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच जारी है।
महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह मंगलवार दोपहर सड़कों पर रोती-भटकती देखी गई। उसका सिर मुड़ा हुआ था। लोगों ने उसे इस दशा में देखकर पुलिस को सूचना दी। विशुनगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई। महिला ने बताया कि उसकी यह दशा करने वाले पड़ोसी हैं। जिन्होंने मारपीट की और सिर के बाल मुड़वा दिए। वह किसी तरह बच कर भाग निकली है। पूछताछ के बाद गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला नौ बच्चों की मां है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि एक सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उसका पड़ोसी बच्चूनाथ जो कुनबे का ही है और परिवारिक भतीजा लगता है, घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर गालियां देते हुए भाग गया। जब वह उसके घर शिकायत करने गई, तो बच्चू नाथ, उसकी मां गुड्डी नाथ, पिता गुड्डू नाथ, पप्पू नाथ, राजा नाथ आदि ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके सिर के बाल मुड़वा दिए।
परिवार के लोगों ने गाली गलौज कर उसे थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी से वह भटक रही थी। उसने पुलिस के साथ ले जाने पर हिम्मत दिखाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और दो को हिरासत में ले लिया।
Tags:    

Similar News

-->