सास ने बहू का करवाया मर्डर, पुलिस से कहा- बेटे के साथ रिश्ता नहीं था पसंद

जांच में होगा बड़ा खुलासा

Update: 2023-09-08 13:00 GMT
ग्रेटर नोएडा। अपने बहू-बेटे के रिश्ते अच्छे नहीं लगे तो सास ने अपनी बहू की हत्या करवा दी। अपनी बहू की हत्या करवाने के लिए सास ने एक लाख रुपए में सौदा किया। दो लोगों को एक लाख रुपए में सुपारी दी गई। जिनमें से 50 हजार रुपए एडवांस दे दिए गए। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा केवल 72 घंटे में कर दिया है। बीते 5 सितंबर की दोपहर करीब 2:00 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया था और पुलिस ने 8 सितंबर की दोपहर तक पूरे मामले को खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने वाली मुख्य आरोपी और मृतिका की सास गीता देवी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिनको सास ने सुपारी दी थी, उन दोनों बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश की पहचान उमेश उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश की पहचान सचिन के रूप में हुई है।
सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति ने सूरजपुर मुख्यालय में पूरे मामले का खुलासा किया है। सुनीता ने बताया कि यह घटना बीते 5 सितंबर 2023 को बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरौला में स्थित ब्रज विहार कॉलोनी की है। जहां पर 27 वर्षीय सोनी अपने पति मौसम कुमार, 11 वर्षीय बेटी और 23 वर्षीय भाई पीयूष के रूप में हुई। बीते 5 सितंबर को दो बाइक सवार युवक सोनी के घर में घुसे और उससे कहा कि अपने पति से बात करवा दी। सोनी के पति मौसम कुमार से बात करने के बाद कॉल काट दिया और सोनी को 3 गोली मार दी। एक गोली सोनी के सिर में लगी। दूसरी गोली गर्दन और तीसरी गोली पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर अपने कमरे से पीयूष बाहर निकल कर आया। तब तक दोनों बदमाश मौके से भाग गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
डीसीपी सुनीति ने बताया कि इस मामले को खुलासा करने के लिए बादलपुर थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 28 साल के सचिन और 24 साल के उमेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने सोनी हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने इस वारदात को सोनी की सास (मौसम कुमार की मां) गीता देवी के कहने पर अंजाम दिया है। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गीता देवी से पूछताछ की। पूछताछ में गीता देवी ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। गीता ने कहा, "मुझे अपनी बहू पसंद नहीं थी। मेरा बेटा जो भी कमाकर लाता था, वह बहू को देता था। मेरे बेटे मौसम ने मेरी इजाजत और मेरी खुशी के बिना सोनी से शादी की थी। जो मुझे मंजूर नहीं थी। इसलिए मैंने हत्या करवा दी।"
डीसीपी सुनीति ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिशनरेट की तरफ से 25,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने केवल 72 घंटे में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। खुलासा करने के लिए एक टीम फरीदाबाद और दूसरी टीम को बिहार भेजा गया। बिहार में सोनी का पहला पति रहता है। जिसको छोड़कर सोनी ने मौसम कुमार से शादी कर ली थी। सोनी के 11 साल की बेटी भी है, जो उसी के पास रहती थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए सोनी के पहले पति विनोद ठाकुर को बुलाया है। उससे भी पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में मौसम ने बताया कि उसकी बीवी सोनी को उसका पहला पति विनोद मारता-पीटता था। इसलिए उसने विनोद को छोड़ दिया और उससे शादी कर ली। मौसम कुमार नोएडा आरटीओ ऑफिस में ब्रोकर है।
Tags:    

Similar News

-->