ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर

Update: 2023-06-19 18:02 GMT
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में फिर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के सेमलया गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सवार लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी सेमलया गांव के पास रिवर्स लेते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया। इस हादसे में ट्रॉली में सवार पांच से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक सभी के इलाज में जुटे हुए हैं।
Tags:    

Similar News

-->