महिलाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू होने पर 2 लाख से अधिक आये कॉल, 90 हजार को मिली मदद

केरल में महिलाओं के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सुविधा मित्र 181 (Mitra 181) के तहत आने वाले कॉल का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया।

Update: 2021-08-07 09:33 GMT

तिरुअनंतपुरम,  केरल में महिलाओं के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सुविधा मित्र 181 (Mitra 181) के तहत आने वाले कॉल का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। यह जानकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने दी। प्रधानमंत्री ने लोगों से इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। कुल प्राप्त कॉलों में से 90 हजार कॉलरों को सेवा उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करने के क्रम में मित्र 181 प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। केरल प्रदेश महिला विकास कार्पोरेशन (KSWDC) की ओर से आपातकाल हेल्पलाइन सेवा का संचालन 24 x 7 होता है।
हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि कंट्रोल रूम में सभी स्टाफ महिलाएं हैं। इन सभी के पास कानून और सामाजिक कार्य का प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन है। पुलिस, एंबुलेंस, अस्पताल और कानूनी सहयोग के अलावा जरूरतमंद महिलाओं की काउंसलिंग की जाती है। इस काम के लिए नियुक्त किया गया शख्स फोन पर परेशानियों को सुनता है। इसके बाद जब तक पूरा मामला खत्म नहीं हो जाता तब तक इसकी मॉनिटरिंग की जाती है।
Tags:    

Similar News

-->