100 से ज्यादा कलाकृतियां आएंगी वापस

Update: 2023-06-24 12:48 GMT
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी | अमेरिकी दौरा भारतीय समयानुसार शनिवार की सुबह समाप्त हो गया है। अपने इस राजकीय दौरे के समापन से पहले नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यहां आज मिनी इंडिया दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों, अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।
रोनाल्ड रीगन सेंटर में पीएम मोदी ने अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे की उपलब्धियां लोगों के सामने रखीं। उन्होंने ने कहा कि ‘भारत और अमेरिका के परस्पर रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा की शुरुआत हुई है। ये नई यात्रा – GLOBAL STRATEGIC ISSUES पर हमारे CONVERGENCE की है। ये नई यात्रा MAKE IN INDIA, MAKE FOR THE WORLD को लेकर हमारे CO-OPERATION की है। आप लोगों ने इस हॉल में भारत का फुल मैप बना दिया है। आप यहां दूर-दूर से आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ‘मिनी इंडिया’ उमड़ आया है। अमेरिका में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी (Mother of Democracy) है और अमेरिका, आधुनिक लोकतंत्र का चैंपियन है। आज दुनिया, दो महान लोकतंत्रों की साझेदारी को और सशक्त होते देख रही है। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा trading partner है और export destination है। आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है। ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों , अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।
Tags:    

Similar News

-->