सऊदी अरब में दिखा चांद, कल मनेगी ईद

बड़ी खबर

Update: 2024-04-09 14:27 GMT
नई दिल्ली/रायपुर। सऊदी अरब में ईद उल फितर का चांद देखा गया। दुनिया भर में ईद को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। हर मुस्लिम बेसब्री से ईद-उल-फितर के चांद का इंतजार कर रहे हैं। ईद का चांद कई बार 29 रोजे रखने के बाद दिखाई देता है और कई बार 30 रोजे रखने के बाद दिखाई देता है। ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया है। सऊदी अरब में चांद दिखाई हैउस लिहाज़ से हिन्दुस्तान में कल चांद दिखेगा और परसो ईद मनाई जाएगी। देखें रायपुर में ईद की नमाज़ का वक़्त-


 


 

ईद-उल-फितर जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। सऊदी अरब समेत कई देशों में 11 मार्च से रोजा रखना शुरू किया था जबकि भारत में 12 मार्च से रोजा रखना शुरू किया गया था। इस बार रमजान के 29 दिन पूरे होने के बाद 8 अप्रैल को सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखाई दिया है। इसलिए इस बार रमजान का पूरा महीना 30 दिन का होगा। सऊदी अरब में ईद का पर्व 10 अप्रैल यानि कल मनाया जाएगा। बता दें कि 8 अप्रैल को इफ्तार करने के बाद ओमान, कुवैत, अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के कुछ देशों में 8 अप्रैल को चांद दिखाई नहीं दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार 9 अप्रैल की रात ईद का चांद दिखाई दिया है। ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं सैवइया और अलग अलग तरह के कई पकवान बनाते हैं और नमाज अदा करते है।
Tags:    

Similar News