नई दिल्ली:  आज से संसद का मॉनसून सत्र आरंभ हो गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना के हौसले की तारीफ की। साथ ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारत के पहुंचने पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने मॉनसून सत्र को विजयोत्सव बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्यशक्ति का रूप देखा है।

कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोकने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाने के दावे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे।

Full View

Tags: