मॉक ड्रिल VIDEO, बजने लगा वॉर्निंग सायरन

देखें वीडियो.

Update: 2025-05-06 07:08 GMT

नई दिल्लीदेश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग हुई। गृह मंत्रालय में हुई मीटिंग में राज्यों के मुख्य सचिव, सिविल डिफेंस चीफ समेत कई हाई रैंक ऑफिसर शामिल हुए।

यह ड्रिल कल यानी 7 मई से की जानी है, लेकिन लखनऊ, श्रीनगर और मुंबई में आज से ही सिविलियंस को युद्ध के दौरान बचने की ट्रेनिंग दी जा रही है। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे।
पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच इसी महीने भारत को रूस से जंगी जहाज तमल मिल जाएगा। रूस 28 मई को इसे भारतीय नौसेना को सौंपेगा। यह जंगी जहाज ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा, जो रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा।
इधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक फायदे के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। इस हमले में आतंकी फायरिंग में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही।
मॉक ड्रिल की तस्वीरें...
छत्तीसगढ़: देश भर में होगा मॉक ड्रिल, मंत्री का बड़ा बयान आया

छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में समय से पहले तैयारी बेहद जरूरी है। समय और परिस्थिति का कोई भरोसा नहीं होता इसलिए मॉक ड्रिल नियमित रूप से होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News