विधायक के बेटे ने युवती से किया रेप, पीड़िता ही नहीं आ रही बयान देने

बड़ी खबर

Update: 2023-07-10 15:49 GMT
इंदौर। बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ इंदौर जिला न्यायालय में चल रहे दुष्कर्म के मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही। प्रकरण में पीड़िता ही बयान देने नहीं आ रही। इसके चलते सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। कोर्ट ने पीड़िता को 6 अगस्त को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। 27 वर्षीय युवती ने 2 अप्रैल 2021 को महिला पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि 14 फरवरी 2021 को करण मोरवाल उसे होटल में ले गया था और उसके ड्रिंक में नशीली चीज मिला दी।
बाद में वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा उतरने पर पीड़िता ने विरोध किया तो करण ने उसे शादी का झांसा दिया। बाद में वह समय-समय पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एजीपी जयंत दुबे के मुताबिक, अभियोजन ने प्रकरण में 17 गवाहों की सूची प्रस्तुत की है। अब तक इनमें से एक के भी बयान नहीं हुए हैं। पहले गवाह के रूप में पीड़िता के बयान होना है, लेकिन वह उपस्थित ही नहीं हो रही। इसके चलते विचारण पूरी तरह से थम गया है। कोर्ट ने पीड़िता को 6 अगस्त को उपस्थित होने को कहा है।
Tags:    

Similar News

-->