बेड अंदर लापता किशोर की लाश मिली, चचेरे भाई पर आरोप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-05-09 07:51 GMT

सीतापुर। सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिसवां के शहरी सराय में चचेरे भाई ने 12 साल के अल्तमश की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

सरायं के रहने वाले हमीद का बेटा 12 साल का बेटा अल्तमश कक्षा चार में पढ़ता था। अल्तमश शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर अल्तमश का कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमीद के भाई मोहम्मद कमर का मकान भी कुछ दूरी पर बना है। मो. कमर और उनकी पत्नी बेंगलुरु में रहती हैं। घर में अल्तमश के बेटे मुदस्सिर और अबदुल्ला रहते हैं। अब्दुल्ला दोपहर में ही सदरपुर स्थित अपने मामा के घर चला गया था। घर में मुदस्सिर ही था। अल्तमश के गायब होने के बाद उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। घर पर ताला लटका देख अल्तमश के मोबाइल पर संपर्क करने के प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया। परिवार वाले पड़ोस की छत से मो. कमर के घर उतरे।

खोजते हुए जब कमरे में पहुंचे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। बेड के आगे दो बक्शे रखे हुए थे। बक्शा हटाकर बेड के नीचे देखा तो खून से लथपथ अल्तमश का शव पड़ा था। शव देख परिवार वालों की चीख निकल गई। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि पिता हमीद की तहरीर पर चचेरे भाई मुदस्सिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। परिवार वाले रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

Tags:    

Similar News