मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे थे बदमाश, फिर महिला ने जो किया वो देख रह गए सब हैरान
वीडियो हुआ वायरल.
संगारेड्डी: ये कहानी तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की है. यहां चेन स्नैचिंग कर दो बदमाश भाग रहे थे, तभी उन्हें कुछ किसानों ने पकड़ लिया. बदमाशों ने खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीना था. जब आरोपी पकड़ लिए गए तो महिला ने दोनों की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों की पहचान अरविंद और सैलू के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.
घटना तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जिन्नारम मंडल में सोलकपल्ली गांव के बाहर की है. महिला खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अरविंद और सेलू नाम के दो युवक उसके पास पहुंचे. दोनों ने उससे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. महिला उनकी बात का जवाब दे ही रही थी कि आरोपियों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया.
इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भागने लगे. महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े. किसानों ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने भी लाठी उठा ली. उसने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी. जिस महिला को कुछ देर पहले दोनों ने अपना शिकार बनाया था, अब वही उनके सामने खड़ी थी.
आरोपियों ने महिला के गले से करीब तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र छीना था. इसका वजन लगभग 35 ग्राम बताया गया है. घटना की सूचना पर जिन्नारम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरविंद और सेलू पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुके हैं. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में उनके खिलाफ पहले दर्ज चार चोरी के मामलों की जानकारी मिली है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किसी और वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं.