नाबालिक से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया

Update: 2025-06-27 01:26 GMT

Gorakhpur: फॉरेस्ट क्लब में शाम को 6 बजे रील बनाकर लौटते वक्त एक यूट्यूबर किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। घटना 15 दिन पुरानी बताई जा रही है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शौक के तौर पर रील्स बनाती है। 12 तारीख की शाम को एक ब्लॉगर मधुकर सिंह के साथ वो फॉरेस्ट क्लब गई थी।

मधुकर के साथ उसके दो दोस्त आदर्श और कोई एक और था। रात 9 बजे शूट खत्म होने के बाद वापस आने लगी। इसी बीच मधुकर सिंह ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर बेटी को पिला दिया और रात में दुष्कर्म किया।

पिता के मुताबिक बेटी घटना के बाद तनाव में है और आत्महत्या कर सकती है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Tags:    

Similar News