नाबालिग छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

चीखती रही पीड़िता

Update: 2023-10-01 12:55 GMT
कुण्डा। कुण्डा में कालेज जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को कुछ युवकों ने जबरन बाइक से उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी लड़कों को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पड़ोस के जनपद प्रयागराज से पढ़ने आयी लड़की को तीन मनचले लड़को ने ने जबरन मोटरसायकिल पर बिठा लिए फिर उसके साथ दुराचार की घटना को बारी बारी अंजाम दिये। बदहवास घर पहुंची छात्रा ने सारी कहानी अपनी माँ को बताई। माँ ने हथिगवा थाना जाकर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करके छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। दुराचार की पुष्टि होने के बाद तीनो आरोपिओं के खिलाफ रेप का मुकदमा गंभीर धाराओं मे दर्ज कर लिया।
पड़ोस के जनपद प्रयागराज के लाल गोपाल गंज के बगल रहने वाली एक नाबालिग लड़की 30 सितम्बर को हथिगवां थाना क्षेत्र के जवाहर लाल इंटर कालेज पढ़ने आ रही थी। उसी के गांव के रहने वाले 3 लड़कों ने उसको रास्ते से जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और नेशनल हाइवे के पास ले गये। जहां उसके साथ दुराचार किया। तहरीर मिलने के बाद हथिगवा पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ एडीशनल एसपी रोहित मिश्रा ने मीडिआ को बताया की आरोपी गिरफ्त मे है जांच जारी है, कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
Tags:    

Similar News

-->