नाबालिग लड़की और उसकी बड़ी बहन से छेड़छाड़, आरोपी फरार

आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Update: 2023-06-09 02:20 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 12 साल की एक लड़की और उसकी बड़ी बहन के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान लव आदित्य शर्मा और कुश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम मधु विहार थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि एक महिला से छेड़छाड़ की गई है, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक काउंसलर पहले से ही पीड़ित महिला को देख रहा था, जिसने लव आदित्य शर्मा और कुश शर्मा पर आरोप लगाए थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता ने दोनों आरोपियों से 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था और एचएसबीसी बैंक के माध्यम से 23 लाख रुपये लौटाए थे।
हालांकि, कर्ज लौटाने के बाद भी, दोनों उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन का अपहरण करने और उसे किसी वेश्यालय में बेचने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी लोगों ने उसकी छोटी बहन को भी गलत तरीके से छुआ। अधिकारी ने कहा कि पड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354, 354 ए और 506 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Tags:    

Similar News

-->