उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में बुधवार को शपथ लेने वाले मंत्री सौरभ बहुगुणा का शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कीमती मोबाइल गायब हो गया. राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में वह अपना मोबाइल फोन लेकर पहुंचे थे. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.

BJP सरकार के मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फेसबुक पर लिखा, आज देहरादून परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेरा मोबाइल फोन कहीं गिर गया है. ऐसे में अगर आप में से किसी को भी मोबाइल मिलता है तो आप मेरे फेसबुक पेज पर मुझसे संपर्क करें. अगर मेरे कांटेक्ट नंबर से किसी के पास कोई भी कॉल आता है तो कृपया सावधानी बरतें.
Tags: