Milind Deora: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

मुंबई: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा …

Update: 2024-01-13 21:45 GMT

मुंबई: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।"

सूत्रों के अनुसार, रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास पर मिलिंद अपने समर्थकों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी हुआ करते थे मिलिंद

मिलिंद कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी हुआ करते थे। राहुल गांधी की कोर कमिटी में रहे यानी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के नजदीकी हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में देवड़ा परिवार की अलग पहचान है। इस परिवार का कोई न कोई सदस्य दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से पिछले चार दशकों से चुनाव लड़ता आ रहा है। मिलिंद देवड़ा 2 बार सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा भी 4 बार इसी क्षेत्र के सांसद चुने गए थे। यह सीट देवड़ा परिवार की परंपरागत सीट रही है, इसलिए मिलिंद उसे कांग्रेस के कोटे में चाहते हैं, लेकिन उद्धव सेना इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

Similar News