New Delhi. नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है. इसका आयोजन जेद्दा में हो रहा है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ऑक्शन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं. ऑक्शन मल्ल‍िका सागर करवा रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन दो द‍िन हो रहा है. आज (24 नवंबर) आईपीएल नीलामी का पहला दिन है।




ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. मेगा ऑक्शन में कुल मिलाकर 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. अधिकतम 204 खिलाड़ी नीलाम हो सकेंगे. यह आईपीएल का 18वां ऑक्शन हैं। आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण Star Sports पर हो रहा है. वहीं नीलामी से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स आप aajtak.in पर देख सकते हैं. ऐसे में आप इस पेज को लगातार र‍िफ्रेश करते रहें।
Tags: