MBBS पास युवक ने प्रेमिका को पाने के लिए किया मर्डर, फ्रीजर से लाश बरामद

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-06-12 01:36 GMT

त्रिपुरा। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि मृतक युवक एक 20 साल की युवती के साथ रिलेशनशिप में था. दूसरी ओर, उसी युवती का एक चचेरा भाई भी उससे प्रेम करता था और उसके साथ रहना चाहता था. हाल ही में कपल के बीच झगड़ा हुआ था और वे बातचीत नहीं कर रहे थे. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची.

आरोपी युवक, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस कर चुका है, ने 8 जून को अपने एक रिश्तेदार के घर (दक्षिण इंदिरानगर, पश्चिम त्रिपुरा) में मृतक युवक को बुलाया. वहां मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने युवक का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में भर दिया. अगले दिन आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर अगरतला बुलाया और उनसे कहा कि वे उस ट्रॉली बैग को अपने साथ गंडाचेरा ले जाएं. एसपी ने बताया, 'आरोपी के माता-पिता कार से अगरतला आए और ट्रॉली बैग को गंडाचेरा ले गए. वहां उन्होंने अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में शव को छिपा दिया.' पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती का फायदा उठाना चाहता था, जिसने हाल ही में अपने पिता को खोया था. आरोपी को पता था कि जब तक लड़की का प्रेमी जिंदा है, वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगा. इसलिए उसने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. आरोपी अक्सर युवती के घर (बांकुमारी, पूर्व अगरतला थाना क्षेत्र) जाया करता था.

पीड़ित परिवार की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया, 'उसके कुबूलनामे के आधार पर बुधवार को आइसक्रीम फ्रीजर से शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.' पुलिस ने आरोपी के माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

Tags:    

Similar News

null