मेयो हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर केएन सिंह सिंह का निधन

Update: 2021-05-20 13:19 GMT

लखनऊ: लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पताल मेयो हॉस्पिटल से एक दुखद खबर सामने आई। यहां के मालिक डॉक्टर के एन सिंह का निधन हो गया। उनका इसी अस्पताल में इलाज भी हो रहा था। राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई बड़े अस्पताल है, जिनमें मेयो हॉस्पिटल का भी नाम आता है। यह अस्पताल गोमती नगर में स्थित है। इसी के मालिक डॉक्टर के एन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनका इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह अस्पताल डॉक्टर के एन सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे लखनऊ में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया गया। शहर और प्रदेश के अन्य जगहों से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलती हैं।

Tags:    

Similar News