पता चल गया राम मंदिर चंदा चोरी का मास्टर माइंड कौन! SIT से गृह सचिव को मिली रिपोर्ट

Update: 2026-06-23 06:57 GMT

यूपी। अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में SIT ने शुरुआती जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी है. विजय विश्वास पंत, आयुक्त लखनऊ मंडल ने दोनों सदस्यों के साथ अयोध्या प्रकरण की कथित दान चोरी की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. जांच की कार्यवाही अभी जारी है.

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस रिपोर्ट को गोपनीय बताया. गृह सचिव को रिपोर्ट सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये शासन की बनाई गई तीन सदस्यीय SIT कमिटी की रिपोर्ट है, जो अपर गृह सचिव को सौंपी गई.'

उन्होंने आगे कहा, 'ये एक प्रारंभिक प्रतिवेदन है और इसे हमने सौंप दिया है. ये गोपनीय जांच है और इस समय पर इस बारे में हम ज्यादा नहीं बता सकते. हमारी जो भी जांच थी, हमने उपलब्ध करा दी है.'


Tags:    

Similar News