आंगन में दिखा विशालकाय अजगर, परिवार ने मचाया चोर, दौड़े पड़ोसी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-31 02:12 GMT

तेलंगाना। सुबह का वक्त था. घर के लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे. तभी आंगन में नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जिसे देखकर पहले तो किसी को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. आंगन में एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था. कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. किसी ने मोबाइल निकाल लिया और वीडियो बनाने लगा तो कोई तस्वीरें खींच रहा था.

यह मामला तेलंगाना के मंचेरियल जिले के मंदामर्री सेकेंड जोन का है. यहां रमेश नाम के एक व्यक्ति के घर के आंगन में अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया. परिवार की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, घर में अफरा-तफरी मच गई. किसी ने शोर मचाया, तो किसी ने तुरंत पड़ोसियों को बुला लिया. देखते ही देखते पूरा मोहल्ला घर के बाहर जमा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी. इतना बड़ा सांप रिहायशी इलाके में दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई. कई लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे, जबकि कुछ ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने बच्चों को तुरंत घरों के अंदर रहने को कहा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी सांप दिखाई दिए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा गया. बारिश के मौसम में अक्सर जंगलों और झाड़ियों में रहने वाले जीव-जंतु सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं. माना जा रहा है कि यह अजगर भी भोजन या सुरक्षित जगह की तलाश में घर तक पहुंच गया होगा. घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बना रहा. लोग लगातार एक-दूसरे को सावधान रहने को कहते रहे. घरों के आसपास झाड़ियों व खाली जगहों पर नजर रखने की बात कहते रहे. 12 फीट लंबे अजगर के अचानक रिहायशी इलाके में पहुंचने से लोगों में चिंता बढ़ गई.

लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान सांप और दूसरे वन्यजीव अक्सर अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं. ऐसे में किसी भी जंगली जीव को देखकर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और संबंधित अधिकारियों या वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.


Tags:    

Similar News