मंटू किराना स्टोर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ लाखों की संपत्ति
राजधानी पटना में सुबह-सुबह बीएमपी रोड स्थित अर्जुन मार्केट में मंटू किराना स्टोर में भीषण आग लगी है
Patna: राजधानी पटना में सुबह-सुबह बीएमपी रोड स्थित अर्जुन मार्केट में मंटू किराना स्टोर में भीषण आग लगी है. आग से लगभग लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है. बताया जा रहा है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग लगने के काफी समय बाद जब दुकान के ऑनर अपने दुकान में आए तो आते आते बहुत देर हो गई थी और सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाने की टीम भी मौके पर पहुंची औऱ आग पर काबू पाया.