प्रेमी संग रात बिताने के चक्कर में शादीशुदा प्रेमिका के बेटे की हुई हत्या, आशिक ही निकला कातिल
पढ़े पूरी खबर
यूपी। सहारनपुर में गंगोह के दौलतपुर छन्नों निवासी इमरान ने पत्नी के इंस्टाग्राम प्रेमी पर छह माह के बेटे की हत्या कर शव मेरठ के नाले में फेंकने के आरोप में केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को गंगोह पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की। मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का होने के कारण एफआईआर वहां भेजी जाएगी।
इमरान के अनुसार 12 जुलाई को उसकी पत्नी बेटे समीर को लेकर गंगोह गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 26 जुलाई को पत्नी हापुड़ के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिली, जबकि समीर वहां नहीं था। पत्नी से पूछताछ में बताया गया कि इंस्टाग्राम के जरिये विशाल से उसकी बातचीत और प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। महिला के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे विशाल उसे मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिला। उसने बच्चे को साथ रखने से इनकार किया और समीर को दोस्त के पास छोड़ने की बात कहकर ले गया। करीब पांच मिनट बाद लौटकर उसने बच्चा दोस्त को देने की बात कही। इमरान के मुताबिक 29 जुलाई को उसे 13 जुलाई को सोहराब गेट के पास नाले में मिले बच्चे के शव की जानकारी हुई। नौचंदी थाने पहुंचकर फोटो से उसने शव की पहचान समीर के रूप में की। इमरान ने विशाल पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जीरो एफआईआर नौचंदी थाना पुलिस को भेजी जाएगी।
रात के अंधेरे में मेरठ के सोहराब गेट बस स्टैंड पर छह माह के समीर को मां से लेकर गया प्रेमी महज पांच मिनट बाद लौट आया। उसने महिला से कहा कि बच्चे को अपने दोस्त के पास छोड़ आया है। महिला को उस वक्त उसके कहे पर यकीन हो गया, लेकिन करीब दो सप्ताह बाद जब नाले में मिले मासूम के शव की तस्वीर सामने आई तो पूरा घटनाक्रम सवालों में घिर गया। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों निवासी इमरान की तहरीर और उसकी पत्नी के बताए घटनाक्रम के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे विशाल महिला से मिलने सोहराब गेट पहुंचा था। उसने बच्चे को अपने घर ले जाने में असमर्थता जताई। इसके बाद समीर को दोस्त के पास छोड़ने की बात कहकर वह बच्चे को साथ ले गया। करीब पांच मिनट बाद वापस आया और बताया कि बच्चा दोस्त को सौंप दिया है। इसके बाद वह महिला को अपने घर ले गया। 26 जुलाई को महिला विशाल के घर मिली तो समीर वहां नहीं था। इमरान ने पूछताछ की तो पत्नी ने पूरी बात बताई। 29 जुलाई को मेरठ के नौचंदी थाने में 13 जुलाई को नाले से मिले बच्चे के शव की तस्वीर देखकर इमरान ने उसकी पहचान समीर के रूप में की। इमरान ने विशाल पर बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को गंगोह पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की।13 जुलाई को नाले में मासूम का शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में हादसे की आशंका जताई थी। उस समय सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया था कि प्राथमिक जांच में बच्चे के खेलते समय नाले में गिरने की आशंका है। शरीर पर कोई चोट नहीं मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही गई थी।
इमरान के मुताबिक 29 जुलाई को उसे मेरठ के सोहराब गेट क्षेत्र में 13 जुलाई को नाले से बच्चे का शव मिलने की जानकारी हुई। वह नौचंदी थाने पहुंचा और वहां फोटो देखकर शव की पहचान छह माह के बेटे समीर के रूप में की। इससे पहले 22 जुलाई को उसने पत्नी और बेटे की गुमशुदगी गंगोह थाने में दर्ज कराई थी।