विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों पर शव गायब करने का लग आरोप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-03-09 13:28 GMT

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के मनियावां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। इस मामले में महिला के मायके वालों ने हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में घोसी थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव निवासी मृतका की मां संजू देवी ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दामाद गुड्डू शर्मा, उनके भाई, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

उन्होंने बताया कि पुत्री की हत्या की सूचना गांव के दूसरे व्यक्ति के द्वारा मंगलवार की रात में फोन पर मिली। सूचना मिलने के बाद काको थाने को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया। बता दें कि लगभग 10 वर्ष पूर्व मृतका प्रियंका कुमारी की शादी मनियावां निवासी गुड्डू शर्मा पिता अजय शर्मा के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चें भी हैं।
सूत्रों के अनुसार पति और पत्नी के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। घरेलू झगड़े को लेकर लगभग तीन वर्ष पूर्व मृतिका के द्वारा महिला थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि उस समय दोनों पक्षों ने समझौता कर मामले को रफा दफा करा लिया गया था।
ग्रामीणों के अनुसार परिवारिक कलह के बाद महिला की जब तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे जहानाबाद स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति चिन्ताजनक होने पर चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई।
ग्रामीण बताते हैं कि घरेलू विवाद में पूर्व में भी महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन समय पर जानकारी मिल जाने पर उसे बचा लिया गया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


Full View


Tags:    

Similar News

-->