सीतापुर। सीतापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 2 साल पहले मृतका का विवाह हुआ था. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कलह, मारपीट होती रहती थी. वहीं घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है. यह घटना पिसावां थाना क्षेत्र के जहांसापुर की बतायी जा रही है.
रेवरी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रेखा देवी (30) पिछले कुछ समय से अपने मायके में दो बेटियों के साथ रह रही थी। शनिवार देर शाम उसका शव मकान के अंदर बनी एक कोठरी में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।