बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल, मुख्यमंत्री ने लिया ये फैसला

वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे थे।

Update: 2022-08-30 11:28 GMT
बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल, मुख्यमंत्री ने लिया ये फैसला
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
  • whatsapp icon

अगरतला: त्रिपुरा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अकसर झड़प की खबरें आती रहती हैं। एक दिन पहले भी झड़प के चलते भाजपा के 25 कार्यकर्ता घायल हो गए। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने पुलिस को आदेश दिया है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान करके कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।

मुख्यमंत्री साहा गोविंद बल्ल्भ पंत अस्पताल में भर्ती घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, यह बड़े ही शर्म की बात है कि जब भाजपा अध्यक्ष त्रिपुरा पहुंचे हैं तब ऐसी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पहले भी ऐसा हो चुका हे। मैंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। रैली से लौटते समय भी हमारे की कुछ कार्यकर्ता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। डॉक्टरों को उनका इलाज करने का आदेश दिया गया है।
नड्डा दो दिन के दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे थे। उन्होंने राज्य के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इसके अलावा उन्होंने खुमुलवुंग में एक जनसभा को संबोधित किया। साहा भाजपा अध्यक्ष के साथ गुवाहाटी तक गए थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने घायलों के हाल-खबर लिए।
राज्य में भाजपा अध्यक्ष सुब्रत चक्रवर्ती ने प्रद्योत किशोर देववर्मा की पार्टी को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, एक धड़ा यह दावा करता है कि पहाड़ी इलाकों में उसकी ही चलती है और इसलिए वह भाजपा अध्यक्ष की रैली में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहा था।

Tags:    

Similar News