नई दिल्ली: मणिपुर में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा किया।
इन लोगों का चेहरा देखकर पता चलता है कि ये डरे हुए हैं। इन लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ये बात कही है। 

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। 

Tags: