मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब

Update: 2025-08-19 01:14 GMT

Miss Universe India 2025: राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का विजेता चुन लिया गया है। इस बार का ताज मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा। मनिका मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं और फिलहाल में दिल्ली में मॉडलिंग कर रही हैं।

मनिका इससे पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 के लिए चुनी जा चुकी थीं। अब वह इस साल के लास्ट में थाईलैंड में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये ताज अपने नाम करने के बाद मनिका ने कहा, "मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई। मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की जरूरत है। सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे आज इस योग्य बनाया।"

मनिका की जीत पर अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने कहा, “प्रतियोगिता बहुत कठिन थी, लेकिन विजेता हमारे बीच हैं। यह मेरी 10वीं वर्षगांठ भी है। हमें बहुत खुशी है कि हमारी विजेता मिल गई हैं।  

Tags:    

Similar News

null