प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. वहीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.
घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. आगे की प्रक्रिया अभी जारी है.
हालांकि, हादसा कैसे हुआ? इसके सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.