पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, अधिकारियों को मिली चेतावनी

बड़ी खबर

Update: 2023-06-19 15:20 GMT
महिदपुर। मध्‍य कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार सुबह 10.30 बजे आमसभा को संबोधित करने महिदपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हेलीपेड पर पहुंचे थे। इनमें से कई लोगों के हाथ में पार्टी के बड़े-बड़े ध्वज थे। तेज हवा के कारण एक झंडा हेलीकाप्टर से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाबल ने लोगों को हटाया। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता हेलीकाप्टर के पास तक पहुंच गए थे। एक झंडा पंखे में आ गया था। कहां चूक हुई इसकी जांच की जाएगी। आमसभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि महाकाल लोक में हुए घोटाले ने प्रदेश को देशभर में कलंकित कर दिया। 18 साल में शिवराज सिंह ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। भविष्य आपके हाथ में है। मतदाता शिवराज सिंह के नाटक और घोटालों को देखते हुए फैसला करेंगे।
दरअसल, सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन के महिदपुर पहुंचे थे। कमलनाथ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हेलीपैडमें मौजूद थे। इसी दौरान कमलनाथ के हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से कांग्रेस का झंडा टकरा गया, खतरा बढ़ता देख सुरक्षा गार्ड ने झंडों और कार्यकर्ताओं को दूर कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिदपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कर्मचारियों-अफसरों को चेतवानी देते हुए कहा कि कान खोल कर सुन लो कि कल के बाद परसों भी आता है। पुलिस वालों से कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए। कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ 4 महीने के लिए बचा है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए तैयार है। हम भी उन्हें बड़े प्यार से विदा करेंगे।
Tags:    

Similar News