नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे.

कई देशों के हाई-टेक विदेशी हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए. बरामद हथियार कई देशों में बने हुए हैं, जिनमें शामिल हैं:
चेक रिपब्लिक- सब-मशीन गन, Shadow CZ
इटली- Beretta
तुर्किये- Stoeger पिस्टल
चीन- PX-3
ब्राजील- Taurus
जर्मनी- Walther
PX-5.7 पिस्टल- स्पेशल फोर्सेस द्वारा उपयोग किया जाने वाला हाई-एंड हथियार
बरामद PX-5.7 पिस्टल मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट माना जा रहा है.
जांच में खुलासा हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर आते थे फिर वहां से दिल्ली‑NCR पहुंचते थे. ये हथियार कई राज्यों में सक्रिय क्रिमिनल गैंग्स तक सप्लाई किए जाते थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बच सकें. तस्कर पाकिस्तान से लाए गए हथियारों को नेपाल के रास्ते भारत में घुसाते और फिर दिल्ली को वितरण केंद्र की तरह इस्तेमाल करते थे.
इंटरनेशनल मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 बड़े तस्कर गिरफ्तार किए हैं. इस एक्शन में पुलिस ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए हैं और 200 लाइव कारतूस मिले हैं. पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश तक फैला हुआ था. दिल्ली से पूरे हिंदुस्तान में हथियार सप्लाई होती थी.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह गैंग लंबे समय से दिल्ली‑NCR और कई राज्यों में क्रिमिनल गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहा था. कई हथियार हाई-प्रोफाइल शूटआउट और गैंगवार में इस्तेमाल होने की आशंका भी जताई जा रही है.

 

 

Tags: