ममता बनर्जी की रैली के दौरान भारी हंगामा, टीएमसी और BJP के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझे

देखें वीडियो.

Update: 2026-07-08 11:52 GMT
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के दौरान भारी हंगामा हो गया. बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली जा रही इस रैली में टीएमसी और BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और नोकझोंक देखने को मिली. रैली जब अपने तय रास्ते से गुजर रही थी, तभी टीएमसी और बीजेपी के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई.
इस दौरान वहां मौजूद भारी भीड़ ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए 'चोर, चोर; के नारे भी लगाए.
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों राजनीतिक दलों के उग्र कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से अलग किया. झड़प और बयानबाजी की वजह से रैली के रास्ते पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
ममता बनर्जी को ED का बड़ा झटका

केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है. ED ने धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत TMC की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. अधिकारियों के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17(1-ए) के तहत ये आदेश जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि 440.42 करोड़ रुपये की यह राशि तृणमूल कांग्रेस के तीन निजी बैंक खातों में जमा है. 
Tags:    

Similar News