ईरान के पावर स्टेशन और गैस ग्रिड पर बड़ा हमला

स्टेशन और गैस ग्रिड

Update: 2026-03-24 01:36 GMT

 अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 24 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ “काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत” हुई है और पूरी तरह से तनाव खत्म करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को फेक न्यूज बताया है. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर हमले पहले की तरह जारी है.

इस बीच दुनिया की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.  

Tags:    

Similar News