हिंसा मामले पर बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

2000 पर FIR.

Update: 2025-09-27 08:38 GMT
बरेली: यूपी के बरेली में हुई हिंसा के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक दिन पहले यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था. बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर उतरे. देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव में बदल गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेज दिया है. हिंसा के मामले में लगातार FIR दर्ज हो रही हैं. इस मामले में अब तक कुल 11 FIR दर्ज हो चुकी हैं. 2000 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर हुई है.
Tags:    

Similar News

null