नई तकनीक के जरिए पराली की समस्या के समाधान के प्रति किया जागरूक

Update: 2022-11-23 06:35 GMT
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पराली जलाने की समस्या के समाधान के लिए किसानों को कनाडा की स्मार्ट सीडर मिनी-मैक्स मशीन की जानकारी दी गई। इसमें 12 हजार से अधिक किसान सदस्यों वाले 43 किसान सहकारी समितियों के संगठनों ने भाग लिया।
इस मौके पर स्थायी कृषि मॉडल की दिशा में काम करते हुए किसान कल्याण में सरकार की भूमिका के बारे में पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को स्मार्ट सीडर मिनी-मैक्स मशीन का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित किया गया।
नॉर्दर्न फार्मर्स मेगा एफपीओ के संस्थापक और निदेशक पुनीत सिंह थिंड ने कहा कि किसान इस क्रांतिकारी प्रयास का हिस्सा बनकर खुश हैं।
कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ ग्रीम लेम्पिरे ने कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े कृषि बाजारों में से एक है और 2022 में 6.7 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने का अनुमान है। नई प्रौद्योगिकी कृषि क्षेत्र से उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करती हैं।
कंपनी ने सितंबर में घोषणा की थी कि उसने पंजाब और हरियाणा में 2023-2025 तक 1,000 स्मार्ट सीडर मिनी-मैक्स मशीनों को वितरित करने की योजना बना रही है।
Full Viewनई तकनीक के जरिए पराली की समस्या के समाधान के प्रति किया जागरूक
Full View
Full View
Tags:    

Similar News