घर में घुसकर महिला को बनाया हवस का शिकार, जिंदा जलाने का प्रयास

महिला ने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

Update: 2024-06-16 05:49 GMT

सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर: गोरखपुर के सिकरीगंज के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने और ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के प्रयास में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित गांव का ही रहने वाला है।
सिकरीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर जलाने का भी प्रयास किया। महिला ने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
रेप और हत्या के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी पन्नेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->