दिव्यांग कौड़ियों को सहायक उपकरण एवं जरूरत के समान मां शक्ति की प्राथमिकता
रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश और विदेश में हर उस व्यक्ति का हाथ पकड़कर सहारा दिया है, जो आखिरी सीढ़ी पर खड़ा है। उन्होंने न केवल उनकी मदद की, बल्कि उन्हें देश की मुख्य धारा में भी शामिल किया है।
इसी दिशा में भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, रामदास अठावले, बी एल वर्मा और सचिव राजेश अग्रवाल के सहयोग से मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था ने मां शक्ति आसरा सेंटर के तहत कोड़ी लोगों के लिए एक कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में उनको एक विशेष किट प्रदान की जाएगी, जिसमें मोबाइल फोन, स्पेशल बर्तन और ड्रेसिंग का सामान शामिल होगा। इससे वे अपने अंगों की ठीक तरीके से देखभाल कर सकेंगे और जल्दी से ठीक होकर देश सेवा में अपनी भागीदारी कर सकेंगे।
मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता अनीता गुप्ता ने "भीख नहीं रोजगार" स्कीम के तहत सभी रोगियों को आश्वासन दिया कि जैसे ही वे ठीक होंगे, उन्हें तुरंत बीआरसी केंद्र में डायरेक्टर श्री जीतू मुखर्जी के नेतृत्व में निशुल्क स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग और रहने की निशुल्क जगह प्रदान की जाएगी। इस प्रकार वे अपना जीवन यापन स्वाभिमान रूप से कर सकेंगे और उन्हें भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश में ज्यादातर भीख मांगने वाले कोड़ी लोग ही हैं, जिन्हें भीख मांगकर अपना और अपने परिवार का पेट भरना पड़ता है। लेकिन सरकार और मां शक्ति संस्था ने उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं।
देश के सच्चे देशभक्त,, स्वयंसेवक और सीनियर अधिवक्ता अनिल गुप्ता जी, गुरु अकेला, अध्य कात्यानी मंत्री जी की मंदिर के सचिव एनके सेठी और मां शक्ति संस्था की टीम से कर्मठ जुझारू डॉक्टर स्नेह लता मोहन राजकुमार जी के साथ निखिल एवं नैना के साथ इंपिरियल ऑटो इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर प्रमोटर जगजीत सिंह के अथक प्रयास से दिव्यांग कुड़ियों की और देश सेवा की जा रही है।