बेतवा नदी में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

पुलिस की जांच जारी

Update: 2023-08-25 13:54 GMT
विदिशा। शहर से गुजरने वाले बायपास पर स्थित बेतवा नदी के पुल से गुरुवार रात को एक युवक और युवती ने नदी में छलांग लगा दी। होमगार्ड द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों की खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक युवक–युवती का पता नहीं चल पाया है। युवक रायसेन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। होमगार्ड की जिला कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:45 बजे बायपास स्थित बेतवा नदी के पुल से एक 29 वर्षीय युवक और युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। इन दोनों को पास के ही खेत में रहने वाले एक किसान ने देखा था। सूचना मिलते ही होमगार्ड की टीम ने रात डेढ़ बजे तक नदी में खोजबीन की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह सवा छह बजे से रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया है। बेतवा नदी में करीब सात सौ मीटर के दायरे में युवक – युवती की तलाश की जा रही है। दुबे ने बताया कि नदी में कूदने वाले युवक का नाम रायसेन निवासी मुदित रजक बताया जा रहा है। वहीं युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Tags:    

Similar News