3 लड़कों की मौत का LIVE वीडियो...कितना खौफनाक और दर्दनाक है ये मंजर
वीडियो भी बना रहे थे.
Mauganj Accident Video: मऊगंज के पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, पल्सर 220 बाइक पर सवार तीन युवक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।
साथ ही मोबाइल पर रील बना रहे थे। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया और बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हैरानी की बात यह है कि इस हादसे के ठीक बाद पीछे आ रही एक अन्य बाइक (टीवीएस अपाचे) भी अनियंत्रित हो गई। अपाचे पर सवार दो युवक भी उसी ट्रेलर से जा भिड़े। इस दूसरे हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान लौर थाना क्षेत्र के बेला निवासी उपलक्ष्य कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। वहीं चितई पुरवा पिपरा के प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) घायल हैं।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रीना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मृतकों के पास से एक गन लाइटर भी मिला है। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।