हिट एंड रन का LIVE वीडियो, सड़क पर महिला बनी शिकार

देखें वीडियो.

Update: 2024-07-10 04:56 GMT
नाशिक: पुणे में पोर्श कार, मुंबई में BMW कांड के बाद अब महाराष्ट्र के नाशिक से एक और हिट एंड रन का केस सामने आया है। यहां एक कार ने सड़क चलती महिला को तेज टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला काफी दूर जाकर गिरी। खास बात है कि पूरी घटना CCTV में कैद भी हो गई है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।
नाशिक में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को चपेट में ले लिया। मृतका की पहचान वैशाली शिंदे के रूप में हुई है। खबर है कि टक्कर के बाद महिला 15 से 20 मीटर दूर जाकर गिरी थी। CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला सड़क से गुजर रही है। तभी एक सफेद रंग की कार उन्हें टक्कर मार देती है।
हादसे में घायल हुईं 36 वर्षीय शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया था। अब खबर है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मुंबई पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारने की घटना के दो दिन बाद फरार आरोपी 24 वर्षीय मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया। शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था, जिसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह घटना के बाद से फरार मिहिर को मुंबई के निकट विरार से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मिहिर की मां और दो बहनों को ठाणे जिले के शाहपुर से पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है। उनसे और 10 अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वारदात में शामिल वाहन को वहां से हटाने की साजिश रच रहा था।
Tags:    

Similar News

-->