Live Video: मौत की अफवाहों के बीच, कॉफी पीते नजर आये नेतन्याहू

नेतन्याहू ने आम जीवन की झलक दिखाई

Update: 2026-03-15 16:31 GMT
Israel इजरायल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निधन की सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शॉप में कॉफी पीते नजर आए। वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “लोग कह रहे हैं कि बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) मर गया है। क्या आप भी यही पूछ रहे हैं?” इसके बाद उन्होंने अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने दिखाए और कहा, “लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं।

ये अटकलें तब शुरू हुई थीं जब नेतन्याहू ने अपने X अकाउंट पर ईरान युद्ध को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया और इसे एआई से बनी तस्वीर की गड़बड़ी बताकर मौत की झूठी अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया।
ताजा वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है और वे अपने देशवासियों के प्रति गहरा लगाव महसूस करते हैं। उन्होंने इजरायली नागरिकों की हिम्मत और धैर्य की सराहना की और कहा, “हमारे देश के लोगों का यही जज्बा मुझे, सरकार को, इजरायली सुरक्षा बलों और मोसाद को ताकत देता है।
प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि इजरायल ईरान पर कड़े हमले कर रहा है और लेबनान में भी कार्रवाई जारी है। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्होंने सभी जानकारी साझा नहीं की। नेतन्याहू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अफवाहों को खारिज करने के साथ ही इजरायली नागरिकों को भरोसा और मनोबल बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह संदेश युद्ध की चुनौतीपूर्ण घड़ी में देशवासियों के जज्बे और एकता की महत्ता पर जोर देता है।
Tags:    

Similar News

null