महिला की मौत का LIVE मंजर...आया हार्ट अटैक

वीडियो सामने आया.

Update: 2025-10-13 10:21 GMT
बरनाला: करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. लेकिन उस पति पर क्या बीतती होगी जब करवा चौथ का व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही व्रती महिला की मृत्यु हो जाए. ऐसा ही कुछ पंजाब के बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी तरसेम लाल और उनके परिवार के साथ हुआ.
दरअसल, करवा चौथ के दिन तपा मंडी के बाग कॉलोनी निवासी तरसेम लाल की 59 वर्षीय पत्नी आशा रानी की मृत्यु हो गई. करवा चौथ के दिन आशा रानी ने अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था. वहीं रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं.
कार्यक्रम में आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाचकर खुशियां मना रही थीं. तभी नाचते-नाचते उन्हें अचानक दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का पता चलते ही उनके पति तरसेम लाल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतका आशा रानी एक समाजसेवी थीं, जो हर किसी की मदद के लिए खड़ी रहती थीं. इस घटना के बाद उनका परिवार सदमे में है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि वह पंजाबी गाने पर "मौज मस्तीएं मान, पता नहीं की होना...कल सुबा नू की होना यार, पता नहीं की होना... पर डांस कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई.
Full View
Tags:    

Similar News