नई दिल्ली: भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा है। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे हैं। इस पल की लाइव कवरेज शाम 5.30 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।

चंद्रयान-3 लैंडिंग लाइव कवरेज इसरो ने शाम 5.20 पर शुरू किया। 5.44 बजे से लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 6.04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की धरती को चूमेगा।
Full View
Tags: